Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-शेराघाट मार्ग पर सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हल्द्वानी से शेराघाट की ओर जा रहा एक ऑटो (वाहन संख्या: UK04 TA 2999) काचुला पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला गया। जिसमें दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। आपातकालीन सेवा (108 एम्बुलेंस) की मदद से दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों का अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

• ​ताजा अपडेट के लिए बने रहें।

Exit mobile version