Site icon Khabribox

भीमताल विधानसभा में सड़कें और पुल होंगे मजबूत, इतने करोड़ की लागत से बनेंगे 7 नए पुल, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

​भीमताल: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए क्षेत्र में सात प्रमुख पुलों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और भार वहन क्षमता बढ़ाने के लिए ₹8.74 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इतनी धनराशि स्वीकृत

​जानकारी के अनुसार राज्य योजना के तहत स्वीकृत इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्देश्य भीमताल, भवाली, चांफी, पदमपुरी, खनस्यूं और पतलोट सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन को बेहद सुगम और सुरक्षित बनाना है।
•  ​भीमताल बाजार: रानीबाग-भीमताल मार्ग पर थाने के पास स्थित पुराने ‘क्लास-बी’ पुल के स्थान पर ₹180.28 लाख की लागत से नया ‘डबल लेन क्लास-ए’ मोटर पुल बनेगा।
•  ​घिंघरानी गधेरा: खुटानी-चांफी मार्ग पर ₹143.93 लाख की लागत से नया ‘डबल लेन क्लास-ए’ पुल स्वीकृत।
•  ​काफली गधेरा (झड़गांव): धानाचूली-खनस्यूं-पतलोट मार्ग पर ₹140.82 लाख की लागत से 21 मीटर लंबा नया ‘डबल लेन क्लास-ए’ पुल बनेगा।
•  ​अनरबन गधेरा (झड़गांव):₹126.71 लाख की लागत से नया ‘डबल लेन क्लास-ए’ पुल तैयार किया जाएगा।
•  ​खुटानी तिराहा: खुटानी-भवाली मार्ग पर ₹106.47 लाख से नए ‘डबल लेन क्लास-ए’ पुल का निर्माण होगा।
•  ​पदमपुरी: खुटानी-पदमपुरी मार्ग पर पुल की क्षमता बढ़ाने के लिए ₹108 लाख की लागत से निरीक्षण, टेस्टिंग, स्ट्रक्चरल एनालिसिस और रीडिजाइनिंग का कार्य होगा।
•  ​गोंगड़ा गधेरा: मौजूदा पुल की क्षमता बढ़ाकर ‘क्लास-ए’ करने के लिए ₹57.97 लाख के तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
​

Exit mobile version