गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर शनिवार को खैरना और छड़ा बाजार के पास रोडवेज बस और केएमयू की बस में टक्कर हो गई। जिससे अफरातफरी मच गई।
दो वाहनों में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें शनिवार को खैरना बाजार में दो वाहनों के ओवरटेक करने से सामने आया। आनंद बिहार, दिल्ली से अल्मोड़ा को जा रही रोडवेज बस ने केएमयू की बस में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज से बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही की कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके बाद खैरना पुलिस की टीम ने बमुश्किल यातायात सुचारू करवाया।