Site icon Khabribox

यहां होटल में रुड़की के व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


एक होटल में रुड़की के व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर सामने आई है। मेरठ के सदर बाजार इलाके में बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में मंगलवार सुबह कमरे से व्यापारी का शव बरामद हुआ।

जांच में जुटी पुलिस-

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इमरान मसीह पुत्र सलीम मसीह रुड़की के भगवानपुर के रूप में हुई है। उनकी कपड़ो की दुकान थी। मौत का कारण जहर खाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Exit mobile version