Site icon Khabribox

उत्तराखंड में रोपवे प्रोजेक्ट्स को रफ्तार: केदारनाथ और जागेश्वर धाम समेत कई प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी





उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार पर्यटन और तीर्थाटन को सुगम बनाने के लिए रोपवे नेटवर्क के विस्तार में जुट गई है।


दिए जरूरी निर्देश


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिवालय में बीते दिनों समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और मसूरी रोपवे परियोजनाओं की बाधाओं को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिसमें जागेश्वर धाम को भी रोपवे से जोड़ने की योजना है, जिसके लिए जल्द विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट्स की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए ब्रिडकुल को नियामक प्राधिकरण के रूप में अधिक शक्तियां दी गई हैं। मसूरी रोपवे से जुड़े सड़क मार्ग के विवादों को 3 दिन में सुलझाने और केदारनाथ रोपवे के लिए पार्किंग हेतु भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने को कहा गया है। साथ ही असुरक्षित रास्तों का सुधार और नए पुलों व बाईपास का निर्माण प्राथमिकता पर होगा।

Exit mobile version