Site icon Khabribox

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर 5 ट्रैकर्स लापता; PAC जवान और फॉरेस्टर भी शामिल, खोजबीन में जुटी NDRF-SDRF की टीमें

​रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर गए 5 सदस्यीय ट्रेकिंग दल का संपर्क अचानक टूट गया है, जिससे प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है।

परिजन ने दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना एक परिजन द्वारा दी गई। जिसके बाद लापता ट्रैकर्स की खोज के लिए व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह दल विगत 25 सितंबर को केदारनाथ से वासुकीताल के रास्ते प्रसिद्ध ‘ऑडिन कोल’ ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस चुनौतीपूर्ण मार्ग से होते हुए दल को गंगोत्री पहुँचना था। हालांकि, बीच रास्ते में ही सभी सदस्यों से संपर्क पूरी तरह कट गया और उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

​लापता ट्रैकर्स का विवरण

1. ​अमित फर्सवाण – 40वीं वाहिनी PAC, हरिद्वार
2. ​नवीन रावत – 40वीं वाहिनी PAC, रुद्रप्रयाग
3. ​प्रवेश चौहान – फॉरेस्टर, उत्तरकाशी
4. ​विवेक – निवासी, जग्गी बगवान
5. ​संजय सिंह रावत – कर्मचारी, पशुपालन विभाग, केदारनाथ
​
सघन खोज अभियान

घटना की गंभीरता को देखते हुए कल NDRF, SDRF और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने ट्रैक रूट पर सघन खोज अभियान चलाया। हवाई सर्वेक्षण के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में दृश्यता कम (लो विजिबिलिटी) होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
​प्रशासन के अनुसार, आज सुबह से ही रेस्क्यू टीमों ने फिर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version