रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
पुलिस प्रशासन मुस्तैद
जिस पर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए म्यूल टास्क फोर्स द्वारा पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकर्स की निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर ही संचालकों व हॉकर्स के आईडी कार्ड और लाइसेंस की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल निर्धारित रूट पर ही घोड़ा-खच्चरों का संचालन करें और यात्रा नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
श्रद्धालुओं से भी फीडबैक
व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी व जनसुविधाजनक बनाने के लिए टास्क फोर्स पैदल मार्ग पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर रही है। तीर्थयात्रियों से घोड़ा-खच्चर संचालकों के व्यवहार, तय दर और दी जा रही सेवाओं का फीडबैक लिया जा रहा है।