Site icon Khabribox

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चरों से हो रही थी शराब की तस्करी, गौरीकुंड पुलिस ने 131 बोतलें कीं बरामद, एक गिरफ्तार, दो फरार

​रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध गतिविधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए पुलिस अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के तहत जनपद भर में अवैध शराब की तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 25 सितंबर 2026 को चौकी गौरीकुंड पुलिस टीम गौरीकुंड बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। जिसमें चौकी गौरीकुंड पुलिस ने बैरियर चेकिंग के दौरान खच्चरों के माध्यम से ले जाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। तीनों खच्चरों से कुल 131 बोतल अवैध शराब (11 पेटी) बरामद की गई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

​अन्य की तलाश जारी

​पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए खच्चर संचालक के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शेर बहादुर (पुत्र दल बहादुर), निवासी कालीकोट (नेपाल), हाल निवासी सोनप्रयाग पार्किंग के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घटनास्थल से फरार हुए दो अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

• ​उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत (चौकी प्रभारी गौरीकुंड)
• ​आरक्षी अर्जुन सिंह
• ​आरक्षी सुल्तान सिंह
• ​पीआरडी जवान पंकज कुमार

Exit mobile version