रुद्रप्रयाग: जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं
कैंप का आयोजन
जिसमें इस सप्ताह आयोजित विभिन्न शिविरों में कुल 384 ग्रामीणों की टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान टीबी के संभावित लक्षण दिखने पर 34 लोगों के बलगम (स्पुटम) के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें दुर्गम ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर टीबी रोगियों की पहचान कर रही हैं। इस हफ्ते आयोजित शिविरों के तहत जगतोली में 157 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और 21 संदिग्धों के बलगम के नमूने लिए गए। भौंसाल (अगस्त्यमुनि ब्लॉक) में दो दिवसीय कैंप में 63 लोगों की स्क्रीनिंग और 5 बलगम नमूने लिए गए। डोभा में 27 लोगों की स्क्रीनिंग और 2 बलगम नमूने लिए गए। त्यूंखर (जखोली ब्लॉक) में दो दिनों के शिविर में कुल 107 (प्रथम दिन 55, दूसरे दिन 52) लोगों की एक्स-रे जांच हुई और 3 बलगम नमूने लिए गए। रूमसी (अगस्त्यमुनि ब्लॉक) में शुक्रवार को आयोजित कैंप में 30 ग्रामीणों की एक्स-रे स्क्रीनिंग कर 3 बलगम नमूने लिए गए।
26 से 30 सितंबर तक लगेंगे 5 नए कैंप
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि अभियान को आगे बढ़ाते हुए 26 से 30 सितंबर तक का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है।
• अगस्त्यमुनि ब्लॉक (NTEP टीम):
◦ 26 सितंबर: चमेली
◦ 28 सितंबर: अमोठा
◦ 29 सितंबर: लोली
◦ 30 सितंबर: पाबौ
• जखोली ब्लॉक (NTEP टीम):
◦ 26 सितंबर: कोटी महरगांव