Site icon Khabribox

रूद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए हुए बंद, छह महीने अब ऊखीमठ में होगी पूजा, केदारनाथ यात्रा का समापन

​रुद्रप्रयाग/केदारनाथ: हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में स्थित भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार (11 नवंबर 2026) को शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए हैं।

लगे बाबा भोलेनाथ के जयकारे

इसके साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ धाम की चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले छह महीनों तक अब बाबा केदार की पूजा उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की जाएगी। जिसमें
कपाट बंद करने की विशेष प्रक्रिया बुधवार तड़के 4:00 बजे से ही शुरू हो गई थी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद तय शुभ मुहूर्त पर सुबह ठीक 8:30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरा केदारनाथ धाम ‘बम-बम भोले’ और बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

​भक्तों की आंखें नम

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर परिसर का परिक्रमा व भ्रमण किया और अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। धाम से बाबा की डोली की विदाई के समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। वहीं ऊखीमठ पहुंचने के बाद पारंपरिक विधि-विधान के साथ आगामी छह महीने के लिए बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।
• ​11 नवंबर (आज): बाबा केदार की डोली अपनी पहली रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी।
• ​12 नवंबर: डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी।
• ​13 नवंबर: डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।
​

Exit mobile version