रुद्रपुर: उत्तराखंड राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति बालक वर्ग (अंडर-21) फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए ऊधमसिंह नगर जिले की टीम का चयन आज 24 नवंबर को किया जाएगा।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल रुद्रपुर स्थित श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित है। इसी प्रतियोगिता में जनपद की टीम भेजने के लिए यह ट्रायल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के इच्छुक अंडर-21 खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर ऊधमसिंह नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।