Site icon Khabribox

रूस ने दागा हाइपरसोनिक मिसाइल किंजल, यूक्रेन की सेना की मिसाइलें और हवाई गोला-बारूद किया नष्ट

रूस की सेना के अनुसार उसने यूक्रेन में अपने सैन्‍य अभियान के दौरान पहली बार अपनी नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइल, किंजल का इस्तेमाल किया है।

हाइपरसोनिक मिसाइलों ने पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र में एक भूमिगत गोदाम को निशाना बनाया

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने कहा है कि हाइपरसोनिक मिसाइलों ने पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र में एक भूमिगत गोदाम को निशाना बनाया। हमले में गोदाम में मौजूद यूक्रेन की सेना की मिसाइलें और हवाई गोला-बारूद नष्‍ट हो गया।

2016 में किया था इस्तेमाल

कोनाशेंकोव ने यह भी कहा कि रूसी सेना ने ओडेसा के काला सागर बंदरगाह के पास यूक्रेनी सैन्य अड्डों पर हमले के लिए  युद्धपोत-रोधी मिसाइल प्रणाली बैस्टियन का इस्तेमाल किया। रूस ने पहली बार 2016 में सीरिया में अपने सैन्य अभियान के दौरान इस हथियार का इस्तेमाल किया था।

Exit mobile version