देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा ‘SACHET’ एप विकसित किया गया है।
‘SACHET’ एप किया विकसित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जिक्र किया था। पीएम ने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड पर इस पहल पर चर्चा की थी। यह ऐप लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचने में मदद करेगा। जिस पर प्रधानमंत्री ने भी इस बात पर जोर दिया कि यह एप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराता है। इससे देश के कोने-कोने में रहने वाले लोग आसानी से इसे समझ और इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह एप करेगा अलर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक SACHET एप का उद्देश्य हर नागरिक को हर संभव तरीके से सुरक्षित और जागरूक रखा जाना है। इस एप के माध्यम से मौसम विभाग से जुड़ी ताजा जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर मिलेगी। साथ ही अगर आपके इलाके में बाढ़, भूकंप, तूफान या किसी अन्य आपदा का खतरा है, तो आपको समय रहते अलर्ट मिल जाएगा।