Site icon Khabribox

दुखद: करंट से झुलसे अल्मोड़ा के युवक की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा के लमगड़ा में करंट से एक युवक झुलस गया। जिसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम पतोड़ी लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी 33 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र लीलाधर जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक रविवार को गांव के एक मंदिर में पूजा अर्चना थी। जिसमे युवक शामिल हुआ था और घर लौट रहा था। तभी तेज बारिश पर वह बिजली के खंभे के नीचे रूक गया और उसका खंभे पर हाथ चला गया। जिसके बाद वह बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया गया। 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version