Site icon Khabribox

दुखद: बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड के मशहूर काॅमेडियन अभिनेता गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया गया है कि बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इतनी फिल्मों में किया अभिनय

उन्होंने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें शोले, चुपके चुपके और बावर्ची जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए पहचाना जाता था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Exit mobile version