Site icon Khabribox

दुखद: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन, इन फिल्मों से बनाई पहचान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशप्रेम वाली फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार का निधन हो गया है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर है। मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं 2015 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

किया गया सम्मानित

उन्हें पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, उपकार और शहीद जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने शहीद फिल्म में उन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। वहीं कई फिल्में निर्देशित की। इसके अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय रहें।

Exit mobile version