Site icon Khabribox

दुखद: ‘लगान’ और ‘गजनी’ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है।

प्रदीप रावत का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ‘लगान’ फिल्म में उनके को-स्टार रहे अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, “हमारा गजनी, लगान का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” इसके अलावा सोनू सूद समेत कई अन्य कलाकारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

​शानदार अभिनय करियर


प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ से की थी, जिसमें उन्होंने ‘अश्वत्थामा’ का दमदार किरदार निभाया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में खलनायक का रोल निभाया।

Exit mobile version