Site icon Khabribox

दुखद: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में निधन, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है।

पीएम ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन की जानकारी बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने आज दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी है।

दिल्ली से पटना लाया जा रहा पार्थिव शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शव को आज दिल्ली से पटना लाया जा रहा है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। फिर बीजेपी कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद यहीं से अंतिम संस्कार के लिए लोग पार्थिव शरीर को लेकर रवाना होंगे।

तीन दशक लंबा रहा है राजनीतिक सफर

उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था। वह दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहें। पहली बार 2005 से 2013 तक और दूसरी बार 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद संभाला। सुशील कुमार मोदी को बीते छह महीने से कैंसर था। इसकी जानकारी उन्होंने  अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी।

Exit mobile version