Site icon Khabribox

दुखद: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।

मनोहर जोशी का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को बीते कल शाम दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उन्होंने रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

आज होगा अंतिम संस्कार

आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी रहें मनोहर जोशी

मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य और 1999 से 2002 तक भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री भी रहे। शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी सहयोगियों में से भी एक थे।

Exit mobile version