Site icon Khabribox

दुखद: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का 87 की उम्र में निधन, अयोध्या के मठ-मंदिरों में शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन हो गया है।

मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 87 वर्षीय सत्येंद्र दास की तबीयत खराब चल रहा था। ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के कारण तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया था। वह बीते 03 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे। साथ ही उन्हें मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर भी था। वह न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे। जहां आज बुधवार, 12 फरवरी को सुबह 08 बजे निधन हो गया है। उनके निधन से अयोध्या के मठ-मंदिरों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाएगा। अंतिम संस्कार कल (13 फरवरी) अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा।

राम मन्दिर के थे पुजारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 6 दिसंबर, 1992 को अस्थायी राम मंदिर के पुजारी थे। जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था। दास राम मंदिर के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य पुजारी रहें हैं।

Exit mobile version