Site icon Khabribox

दुखद: देश में शौचालय क्रांति लाने वाले बिंदेश्वर पाठक का निधन, ग्लोब समेत कई पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली स्थित उनके ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद वे गिर गए। तभी उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

पद्म भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में जितने भी सुलभ शौचालय आज दिखाई देते हैं वो डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की दूरगामी दृष्टि का ही नतीजा हैं। उन्होंने कई वर्षों पहले इस मिशन पर काम शुरू किया और देशभर में शौचालय का निर्माण कराया। साल 1999 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साल 2003 में विश्व के 500 उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूची में उनका नाम प्रकाशित किया गया। बिंदेश्वर पाठक को एनर्जी ग्लोब समेत कई दूसरे पुरस्कारों से भी सम्मानित हुए हैं।

Exit mobile version