Site icon Khabribox

दुखद: पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, बनारस में होगा अंतिम संस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने गुरुवार सुबह 4.15 बजे अंतिम सांस ली। बेटी नम्रता मिश्रा ने जानकारी दी। बताया कि तीन सप्ताह पहले शनिवार के ही दिन शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर अटैक आया था। इसके बाद उनको बीएचयू के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी भी है। करीब तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उनको बीएचयू के चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उनकी बेटी ने उनको मीरजापुर लाया और रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया था। उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जायेगा।

Exit mobile version