Site icon Khabribox

दुखद: ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, कर्ण के आइकॉनिक किरदार से घर-घर हुए थे मशहूर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है।

महाभारत में कर्ण की निभाई थी आईकॉनिक भूमिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए थे। पंकज ने इस किरदार को इतनी गहराई से जिया कि दर्शक उन्हें असल कर्ण मानने लगे। धारावाहिक के डायरेक्टर बीआर चोपड़ा ने उन्हें चुना था। शो के प्रसारण के दौरान पंकज को फैंस के पत्रों और सम्मान का खूब प्यार मिला। वे अक्सर कहते थे, ‘कर्ण मेरा किरदार नहीं, मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया।’ इसके अलावा उन्होंने 100 से ज्यादा टीवी शो और फिल्मों में काम किया। पंकज को ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ के लिए कई पुरस्कार मिले।

दुनिया को कहा अलविदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक 68 साल में उन्होंने अंतिम सांस ली है।‌ उनका निधन आज‌ सुबह 11:30 बजे मुंबई में हुआ, लेकिन मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Exit mobile version