Site icon Khabribox

दुखद: पायलट बाबा का 86 साल की उम्र में निधन, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। पायलट बाबा का निधन हो गया है। उन्होंने आज मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पायलट बाबा जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर भी थे।

86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के धीरूभाई कोकिला बेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पायलट बाबा एक चर्चित भारतीय आध्यात्म गुरु के साथ ही भारतीय वायु सेना में पूर्व विंग कमांडर भी थे। भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा के दौरान उन्हें कई पदक से सम्मानित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 साल की उम्र में वायुसेना से रिटायर होने के बाद, पायलट बाबा ने आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और अपना जीवन आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समर्पित किया‌। हरिद्वार, नैनीताल व उत्तर काशी में भी उनके आश्रम हैं।

अनुयायियों में शोक की लहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन के बाद उनके अनुयायियों में शोक की लहर है। पीएम ने भी गहरा शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में होने वाला है।

Exit mobile version