Site icon Khabribox

दुखद: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वैटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पोप फ्रांसिस ने सोमवार को 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोप फ्रांसिस निमोनिया से जूझ रहे थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर सुबह 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) आखिरी सांस ली। उनके निधन पर पूरी दुनिया के कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है।

अर्जेंटीना में हुआ था जन्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक पोप फ्रांसिस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वे पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु थे, जिन्हें वर्ष 2013 में कैथोलिक चर्च का सर्वोच्च पद, पोप की उपाधि मिली थी। पोप फ्रांसिस को उनकी सादगी, दया और गरीबों के प्रति सहानुभूति के लिए जाना जाता है। 

Exit mobile version