Site icon Khabribox

दुखद: 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई सुहानी, दंगल फिल्म में निभाया था छोटी बबीता का किरदार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है।

चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी। उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने इलाज करवाया। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसका उन पर साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूड जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में उनका निधन हो गया। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बेहतरीन कलाकार थी सुहानी

फिल्म ‘दंगल’ में सुहानी भटनागर ने छोटी बबीता का किरदार निभाया था। उन्होंने अपनी परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोरीं थीं। ‘दंगल’ के बाद सुहानी भटनागर को टीवी के कई विज्ञापनों में भी देखा गया था। वह एक बेहतरीन कलाकार थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला लिया था।

Exit mobile version