Site icon Khabribox

दुखद: ‘वॉइस ऑफ मुकेश’ यानी मशहूर सिंगर बाबला मेहता ने दुनिया को कहा अलविदा, भक्ति गीतों में भी दिया योगदान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड के ‘वॉइस ऑफ मुकेश’ यानी मशहूर सिंगर बाबला मेहता का निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर संग काम कर चुके बाबला मेहता ने दुनिया को अलविदा कह दिया कि। 22 जुलाई को मुंबई में सिंगर बाबला मेहता का निधन हुआ। 22 जुलाई को ही सिंगर मुकेश की जयंती भी होती है और ‘वॉइस ऑफ मुकेश’ के नाम से मशहूर बाबला का निधन भी इसी तारीख को हुआ है। बाबला ने अपनी आवाज से कई बेहतरीन गाने दिए हैं। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। साथ ही उन्होंने बाबला मेहता ने ‘सुंदर कांड’ और ‘राम चरित मानस’ के पाठ को भी अपनी सुरीली आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने ‘जय श्री हनुमान’ और ‘ममता के मंदिर’ जैसे भक्ति गीतों वाले एल्बम भी गाए हैं।

Exit mobile version