Site icon Khabribox

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, लंबे समय से चल रहें थे बीमार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन हो गया है।

आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद बीते कल मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सहारा इंडिया की तरफ से जानकारी दी गई कि सुब्रत रॉय मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जूझ रहे थे। इन तीनों समस्याओं के चलते उन्हें कई अन्य बीमारियों ने भी घेर लिया था। जिसके बाद 14 नवंबर को रात 10:30 बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को लखनऊ में किया जाएगा।

निधन  पर शोक की लहर

दरअसल सुब्रत रॉय के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में लोगों का पैसा कई साल से भुगतान नहीं करने का एक मुकदमा चल रहा था। हालांकि इस मामले में वह जमानत पर थे। उनके निधन पर शोक की लहर है।

Exit mobile version