Site icon Khabribox

साहिल ने साक्षी पर चाकू से चालीस बार किया वार, नहीं भरा मन तो पत्थर से कुचलकर कर दी नाबालिग की निर्मम हत्या

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नामक युवक ने नाबालिग लड़की साक्षी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया और जब उसका मन इससे भी  नहीं भरा तो उसने नाबालिग पर पत्थर से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी ।

गली में चल रहे लोगों ने बचाने की नहीं की कोई कोशिश

जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी ही। जिसका सीसीटीवी  फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि लड़का गली में लड़की को रोकता है और कहासुनी होने के बाद लड़की पर चाकू से हमला कर देता है और करीब 40 बार चाकू से वार करता है, लड़के का इससे भी जब मन नहीं भरता है तो वह पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर देता है। जिस जगह पर आरोपी साहिल इस वारदात को अंजाम दे रहा था वहां से लोग गुजरते हुए दिखाई  दे रहे हैं, लेकिन इस बीच उसे बचाने की किसी ने भी कोशिश तक ना की। 

गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज और नाबालिग लड़की की पहचान 16 वर्षीय साक्षी पुत्री जनकराज के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों आपस में दोस्त थे, लेकिन रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी। इसी बीच साहिल ने उसको रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया फिर पत्थर से हमला कर दिया।

Exit mobile version