Site icon Khabribox

गुरु पूर्णिमा पर नए आश्रम में दर्शन देंगे संत प्रेमानंद महाराज, 23 से 29 जुलाई तक राज्यवार शेड्यूल जारी, देखें

वृंदावन: यमुना पार कुटिया में एकांतवास कर रहे प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इस बार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

भक्तों को देंगे दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीराधा केली कुंज आश्रम द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, महाराज जी यमुना पार बेलवन स्थित अपने नए आश्रम ‘यमुना विहार कुंज’ में शिष्यों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुविधा के लिए 23 जुलाई से 29 जुलाई तक अलग-अलग राज्यों के शिष्यों के लिए दर्शन और गुरु पूजन की तारीखें तय की गई हैं।

कार्यक्रम तीन चरणों में विभाजित

• ​सुबह 04:30 से 05:30 बजे: संत प्रेमानंद जी के दिव्य दर्शन (स्थान: यमुना विहार कुंज, बेलवन)
• ​सुबह 07:00 से 10:00 बजे: गुरु चरण पादुका पूजन (स्थान: श्री राधा केली कुंज आश्रम)
• ​शाम 03:30 से 06:30 बजे: सत्संग, संध्या आरती और नाम संकीर्तन


देखें शेड्यूल

दिनांकआमंत्रित राज्य / भक्तगण
23 जुलाईविदेशी भक्त, हरियाणा और कर्नाटक के शिष्य
24 जुलाईगुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली के शिष्य
25 जुलाईपंजाब, मध्य प्रदेश (MP) और झारखंड के शिष्य
26 जुलाईउत्तर प्रदेश (UP) एवं पूरे ब्रजमंडल के शिष्य
27 जुलाईराजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और तेलंगाना के शिष्य
28 जुलाईस्थानीय (वृंदावन निवासी) शिष्य, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु और गोवा के शिष्य
29 जुलाईआश्रम से जुड़े सभी विरक्त (संत) शिष्य
Exit mobile version