Site icon Khabribox

साक्षी मलिक ने किया ऐलान, कहा त्याग रहीं हूँ कुश्ती, बताई वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WFI के नये अध्यक्ष अब संजय सिंह बन गए हैं।

WFI के नये अध्यक्ष बनें संजय सिंह

जिस पर संजय सिंह के चुनाव जीतते ही साक्षी मलिक ने बड़ी बात कही है। इससे पहले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह थे। उन पर पहलवानों ने यौन आरोप लगाए थे। वहीं अब बृजभूषण के करीबी माने जाने वाले संजय चुनाव जीत चुके हैं। जिस पर खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी मलिक ने कहा कि बेटियों के मनोबल को तोड़ने का काम अभी भी जारी है। हमने महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। लेकिन अब बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड अब अध्यक्ष है। वो उसके बेटे से भी प्रिय है। किसी भी महिला को कोई भी भागीदारी नहीं दी गई है। मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं।

Exit mobile version