Site icon Khabribox

सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई


फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बीते 12 नवंबर को दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म की शानदार कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक इस फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डेब्यू किया था। वहीं, फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। ‘टाइगर 3’ ने 9 दिनों में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर धूम मचा दी है। सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 254.46 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म समीक्षक मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल 400.18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। लगातार यह फिल्म शानदार कमाई कर रहीं हैं।

Exit mobile version