Site icon Khabribox

सलमान खान की फिल्म की धमाकेदार कमाई, बना रहीं यह रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बीते 12 नवंबर को दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म का क्रेज

सैकनिल्क के हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘टाइगर 3’ ने तीसरे दिन 40.05 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार ये कलेक्शन हिंदी,तेलुगु और तमिल सभी भाषाओं को मिलाकर है। वहीं ‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन 55.77 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी।जिसमें तेलुगु में इस फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए थे और तमिल में फिल्म की कलेक्शन 15 लाख रुपये रहा। टाइगर 3 के हिंदी वर्जन ने गुरुवार के दिन 18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘टाइगर 3’ के पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 187.65 करोड़ रुपये हो गया है।

Exit mobile version