Site icon Khabribox

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म

बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

फिल्म का बदला टाइटल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, अब ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। यानी अब सलमान की ये फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी। सलमान खान ने खुद 16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस बैनर के तहत बनाई जा रही है। फिल्म में भाईजान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प पर आधारित है।

Exit mobile version