Site icon Khabribox

सल्ट: बाजार में अचेत अवस्था में मिले शिक्षक की मौत

सल्ट के मौलेखाल बाजार में शुक्रवार देर शाम शिक्षक कुंदन सिंह बोरा अचेत अवस्था में थे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें 108 से अस्पताल पंहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचेत अवस्था में पड़े थे शिक्षक-

जानकारी के अनुसार शिक्षक कुंदन सिंह बोरा 40 पुत्र लाल सिंह बोरा शुक्रवार को अपराह्न सामान लेने  मौलेखाल बाजार आए थे। जहां अचानक वह बेहोश हो गए। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरो ने कुंदन सिंह को मृत घोषित किया। चिकित्सकों ने शिक्षक की मौत का कारण प्रथमदृष्ट्या हृदयगति रुकने की आशंका बताई हैं। वही इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को भी दी गई है।

Exit mobile version