Site icon Khabribox

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं ।  अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। अपर्णा यादव ने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं।

2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था

बता दे कि अपर्णा ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं ।  इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में एम .ए किया है । अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं । अपर्णा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था । उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा । 

Exit mobile version