Site icon Khabribox

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी साने ताकाइची, ली पीएम पद की शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जापान के इतिहास में पहली बार देश को एक महिला प्रधानमंत्री मिली है।

ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में साने ताकाइची ने 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 64 वर्षीय साने ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिन्हें दो बार चुनावी हार के बाद मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा था। ताकाइची ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ की प्रमुख हैं। जापान की संसद ने मंगलवार को अति रूढ़िवादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।

Exit mobile version