भवाली: नगर के सेनिटोरियम अल्मोड़ा रोड बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द इस पुल पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
जल्द होगा निर्माण कार्य पूरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाईपास में लोनिवि ने डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। वही पुल में स्लैब भी डाल दिया गया है। जल्द लोगो को इस बाईपास का लाभ मिलेगा। वही नगर को जाम से निजात मिलेगा। दरअसल बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए लोगों की मांग पर नगर में 2 बाईपास स्वीकृत हुए। पहला नैनीबैंड से सेनिटोरियम व दूसरा सेनिटोरियम से अल्मोड़ा रोड। जिसके तहत नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास का कार्य तो पूरा हो गया। और पिछले 2 वर्षों से बाईपास से वाहन भी आवाजाही करने लगे। वहीं दूसरे बाईपास का काम तेजी से चल रहा है। क्रिसमस से पूर्व 20 दिसंबर तक अधिकारी इस बाईपास को वाहनो के लिए खोलने की तैयारी में जुटे है।