Site icon Khabribox

वैज्ञानिकों ने बनाया दिमाग पढ़ने वाला खास हेलमेट, इसके अविष्कार के बताए कई फायदें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको‌ रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यातयात सुरक्षा के लिए हेलमेट काफी महत्वपूर्ण होता है। जिसके चलते दुनियाभर मे इसकी काफी डिमांड रहती है।

खास हेलमेट का अविष्कार

वही अब वैज्ञानिकों ने दिमाग पढ़ने वाला हेलमेट विकसित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के ग्राफनेक्स यूटीएस ह्यूमन सेंट्रिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक पोर्टेबल हेलमेट डिजाइन किया है जो मानव मस्तिष्क में चल रहे विचारों को पढ़ और लिख सकता है। यह हेलमेट खोपड़ी के माध्यम से मस्तिष्क में चल रही विद्युत गतिविधि को पकड़ेगा। इसमें एक सेंसर है। बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति कुछ सोचना शुरू करता है, सेंसर काम करना शुरू कर देता है। वे मस्तिष्क तरंगों को रिकॉर्ड करते हैं और फिर इन तरंगों को ऐसे पाठ में परिवर्तित करते हैं जो मूल पाठ के समान होता है।

मिलेगी यह मदद

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि इससे भविष्य में रोबोट, बायोनिक हथियार आदि को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही इंसानों और मशीनों के बीच बेहतर संचार में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा यह हेलमेट उन लोगों की भी मदद कर सकता है जो अंदर से बीमार हैं लेकिन किसी से बात नहीं कर सकते। इसमें लकवा या स्ट्रोक के मरीज भी हो सकते हैं।

Exit mobile version