Site icon Khabribox

वैज्ञानिकों ने बनाई भारतीय दार्शनिक चाणक्य की एक छवि, एमएस धोनी की तरह दिखने पर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वैज्ञानिकों के एक समूह ने भारतीय दार्शनिक चाणक्य की एक छवि बनाई है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि यह छवि भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान सीएसके कप्तान एमएस धोनी के समान दिखती है। जिस पर प्रशंसकों की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। इसके वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों में हंसी की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिज्ञ कूटनीतिज्ञ रणनीतिकार और अर्थशास्त्र के ज्ञानी थे चाणक्य

दरअसल चाणक्य एक प्राचीन भारतीय व्यक्ति थे जो एक शिक्षक, लेखक, रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, न्यायविद के रूप में सक्रिय थे और अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध थे। आचार्य चाणक्य को राजनीतिज्ञ कूटनीतिज्ञ रणनीतिकार और अर्थशास्त्र का वृहद ज्ञान था।

Exit mobile version