Site icon Khabribox

वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी दवा, जिम में जाकर एक्सरसाइज की नहीं पड़ेगी जरूरत, एक दवा से हो जाएगा व्यायाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दवा को बनाया है। जिसको खाकर आपकी कसरत हो जाएगी।

दवा का नाम SLU-PP-332

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये दवा बनाई है। यह दवा मांसपेशियों की कोशिकाओं को मजबूत बनाने और उनका विकास करने में मदद करती है, साथ ही ये व्यायाम (Exercise) जैसा प्रदर्शन भी बढ़ा सकती है।

व्यायाम को बताया फायदेमंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी चूहों में इसका परीक्षण किया जा रहा है‌। जो चूहों की कोशिकाओं पर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दवा लेने के बाद चूहों की शारीरिक क्षमता में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जब दवा की डोज दो बार दी गई तब उनकी क्षमता में 10 फीसदी और बढ़ोतरी हुई।
इस दवा का नाम SLU-PP-332 है। हालांकि वैज्ञानिकों ने कहा है कि व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि व्यायाम सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है। यह दवा उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है जो किसी वजह से व्यायाम नहीं कर पाते। इस दवा की एक खासियत ये भी है कि ये कुछ दवाओं के नुकसान को भी कम कर सकती है।

Exit mobile version