जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा आयोजित होने वाली है।
परीक्षा का आयोजन
इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से कुल 135 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सेबी की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।