Site icon Khabribox

नैनीताल में गुलदार को लेकर सुरक्षा का अलर्ट, 100 से अधिक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को अवकाश घोषित




नैनीताल: नैनीताल जनपद में गुलदार के आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।


इन स्कूलों में अवकाश घोषित


जिस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों को अगले तीन दिनों तक बंद रखने का कड़ा आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक आदेश के तहत, प्रभावित क्षेत्रों में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आदेश मुख्य रूप से भीमताल ब्लॉक के संवेदनशील इलाकों के लिए जारी किया गया है। इनमें ज्योलिकोट, भुजियाघाट, रानीबाग व बेल बसानी शामिल हैं।



Exit mobile version