Site icon Khabribox

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्‍यसभा में सदन के नए नेता

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्‍यसभा में सदन के नए नेता होंगे। श्री गोयल को थावर चंद गहलोत की जगह सदन का नेता बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 73 वर्षीय गहलोत अभी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का दायित्व निभा रहे थे। 

वर्तमान में है यह दायित्व

राज्यसभा के दो बार सदस्य रह चुके  पियूष गोयल वर्तमान में उच्च सदन में राजग के उप-नेता हैं इसके साथ ही वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं। वर्ष 2014 में मंत्री बनने से पहले गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। वह भाजपा की चुनाव प्रबंधन गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। अभी उनके पास वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है।

बधाई दी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी महासचिव बी एल संतोष ने उन्‍हें सदन का नेता बनाये जाने पर बधाई दी है।

Exit mobile version