Site icon Khabribox

हत्या के जुर्म में पहले 17 साल काटी सजा, अब खुद को बताया नाबालिग, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे है, जहां एक युवक ने हत्या के जुर्म में 17 साल जेल में सजा काटी। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने युवक को राहत दी है।

युवक को रिहा करने के आदेश-

हत्या के जुर्म में 17 साल सजा काटने के बाद युवक ने खुद को नाबालिग बताया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा करने के आदेश दिए हैं । दरअसल एक युवक 17 साल और 7 महीने का था जब उसने कत्ल की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उसने और उसके वकील ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती देते हुए ट्रायल स्टेज में नाबालिग का हवाला देकर अपना बचाव नहीं किया था। जिसके बाद अब पीठ ने कहा कि लखनऊ में संबंधित जेल के वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा जारी 1 अगस्त 2021 के प्रमाण पत्र में दर्ज है कि 1 अगस्त 2021 तक, आवेदक 17 साल और 3 दिन की सजा काट चुका है। इसलिए अब यह अन्याय होगा कि उस युवक को किशोर न्याय बोर्ड को भेजें।

Exit mobile version