Site icon Khabribox

13 सितंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 13 सितंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 महान क्रांतिकारी जतिन दास का बलिदान: 1929 में आज ही के दिन लाहौर जेल में 63 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद महान क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ दास (यतीन्द्रनाथ दास) शहीद हुए थे।

📗📗ऑपरेशन पोलो की शुरुआत: 1948 में 13 सितंबर के दिन ही उप प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल के आदेश पर भारतीय सेना ने हैदराबाद रियासत के खिलाफ ‘ऑपरेशन पोलो’ अभियान शुरू किया था।

📗📗ओस्लो समझौता: 1993 में आज ही के दिन इजरायल और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (PLO) के बीच ऐतिहासिक ओस्लो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

📗📗विश्वनाथन आनंद की जीत: साल 2000 में आज ही के दिन भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने शेनयांग में पहला फिडे (FIDE) शतरंज विश्व कप जीता था।

📗📗दिल्ली सिलसिलेवार बम धमाके: 2008 में 13 सितंबर को ही राजधानी दिल्ली के कई व्यस्त इलाकों में पांच सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Exit mobile version