Site icon Khabribox

15 सितंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 15 सितंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 इंजीनियर्स डे: भारत में हर साल 15 सितंबर को महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस को ‘इंजीनियर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

📗📗दूरदर्शन की शुरुआत (1959): आज ही के दिन भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी। प्रारंभ में यह हफ्ते में केवल तीन दिन आधे घंटे के लिए प्रसारित होता था।

📗📗आईएनएस दिल्ली (1948): स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली मुंबई के बंदरगाह पर पहुंचा था।

📗📗ग्रीनपीस की स्थापना (1971): पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्रीनपीस की स्थापना इसी दिन हुई थी।

📗📗लीमैन ब्रदर्स दिवालिया (2008): अमेरिका की दिग्गज वित्तीय सेवा कंपनी लीमैन ब्रदर्स ने खुद को दिवालिया घोषित किया था, जिससे वैश्विक मंदी की शुरुआत हुई थी।

📗📗युद्ध में टैंक का पहला इस्तेमाल (1916): प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सोम की लड़ाई में पहली बार युद्ध के मैदान में टैंकों का इस्तेमाल किया गया था।

Exit mobile version