Site icon Khabribox

16 सितंबर: विश्व ओजोन दिवस आज, ओजोन परत की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में लोगों को जागरूक करना खास उद्देश्य

आज 16 सितंबर 2025 है। आज विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। जो ओजोन परत की सुरक्षा और उसकी महत्वता को समझाने के लिए समर्पित एक वैश्विक आयोजन है। इस दिन का उद्देश्य ओजोन परत की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में लोगों को जानकारी देना है।

जानें कब हुई शुरूआत

विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन ओजोन परत की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। साथ ही विश्व ओजोन दिवस 1994 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था, इसका मुख्य उद्देश्य 1987 के मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के महत्व को मान्यता देना है‌। विश्व ओज़ोन की शुरुआत 1980 के दशक से होती है, जब वैज्ञानिकों ने महसूस किया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) और हैलोन जैसे कुछ मानव-निर्मित रसायनों के कारण ओज़ोन परत में कमी आ रही है। इस भयावह अहसास ने ओज़ोन परत के क्षरण से मानव और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में चिंता पैदा कर दी।
इसके जवाब में, 16 सितंबर, 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य ओडीएस के उत्पादन को समाप्त करना था। इस प्रोटोकॉल का सभी सदस्य देशों द्वारा अनुमोदन किया गया और इस प्रकार इसे इतिहास के सबसे सफल पर्यावरण सम्मेलनों में से एक माना गया।

Exit mobile version