Site icon Khabribox

25 सितंबर: विश्व फार्मासिस्ट दिवस आज, मेडिकल के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालना खास उद्देश्य

आज 25 सितंबर 2025 है। आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के फार्मासिस्ट्स के मेडिकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालता है। यह दिन ग्लोबल हेल्थ सिस्टम में फार्मासिस्ट्स के योगदान की सराहना करने और उसे उजागर करने के लिए हर साल मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

यह दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है, जो 1912 में FIP के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुरक्षित दवा उपयोग को बढ़ावा देने में फार्मासिस्टों के वैश्विक योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। साल 1912 में International Pharmaceutical Federation (FIP) का गठन हुआ था। इसके बाद साल 2009 में एफआईपी परिषद ने फार्मासिस्ट्स को लेकर लोगों की समझ को बढ़ाने के मकसद से इस्तांबुल, तुर्की में एक सम्मेलन के दौरान वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे को औपचारिक रूप से मान्यता दी थी और तब से आज तक इस दिन को मनाया जा रहा है।

Exit mobile version