Site icon Khabribox

26 सितंबर: विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस आज, स्वस्थ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना खास उद्देश्य

आज 26 सितंबर 2025 है। आज विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

इस दिन का उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है, और यह स्वच्छ हवा, सुरक्षित जल, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और प्रदूषण से बचाव के महत्व पर जोर देता है। इस दिन को मनाने के पीछे केंद्रीय विचार यह है कि मानव स्वास्थ्य का पर्यावरण के स्वास्थ्य के साथ अपरिवर्तनीय संबंध है। यह आवश्यक है दुनिया समझे कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के बीच अभिन्न संबंध है। इसलिये सभी समुदायों के स्वस्थ जीवन हेतु हरित पुनर्प्राप्ति में निवेश करना आवश्यक है। यह दिन पर्यावरण के कारण मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करता है। यह एक स्वस्थ भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है।

जानें महत्व

यह दिन पहली बार वर्ष 2011 मेंइंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एन्वायरनमेंटल हेल्थ (IFEH) द्वारा मनाया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में लोगों का कल्याण करना है। IFEH पर्यावरण के स्वास्थ्य के संरक्षण और उसमें सुधार हेतु ज्ञान के विकास एवं प्रसार के लिये पूरी तरह से समर्पित है।

Exit mobile version